Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

कुशीनगर: जहाँ भी सोहेलदेव की प्रतिमा है वहा पुलिस बैंड बजाकर सम्मान दिया जाएगा: अनिल राजभर

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 12, 2021, 5:07 PM IST • अब तक 781 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • राष्ट्रवीर महाराज सोहेलदेव के सम्मान में उनके जन्मदिवस 16 फरवरी को बसन्त पंचमी के अवसर पर जनपद बहराइच के चितौरा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्मारक एवं संग्रहालय का वर्चुवल शिलान्यास किया जायेगा
  • मा0 मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण उ0प्र0 अनिल राजभर जी द्वारा आज जनपद भ्रमण दौरान किया गया प्रेसवार्ता

कुशीनगर | शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में अपनी प्रेसवार्ता के दौरान सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सूबे की लोकप्रिय योगी सरकार इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया है कि सूबे में जहां -जहां सोहेलदेव की प्रतिमा है वहां वहां पुलिस बैंड बजाकर सम्मान दिया जायेगा ।उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों द्वारा अत्याचारी आक्रांता सालार जंग के मजार को सजाने सवारने का कार्य किया गया जबकि योगी की सरकार द्वारा इस स्थान पर स्मारक एवं संग्रहालय बनवाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
दिव्यांग जनों के कल्याण को लेकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि कोरोना काल मे भी दिव्यांगजनों के लिए आवंटित बजट में किसी भी प्रकार की कटौती न करने का मुख्यमंत्री जी ने जहां सख्त निर्देश दिया वही नौकरियों में आरक्षण के प्रतिशतता को बढ़ाया भी है। इसके चलते नौकरियों पहले 3 प्रतिशत के आरक्षण को 4 प्रतिशत किया गया वही शिक्षा के क्षेत्र में इसे 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया।पेंशन की धनराशि को तीन सौ रुपये से बढाकर पांच सौ रुपये कर दिया गया। उन्होंने यह बताया कि 12 वर्ष उम्र के नीचे तक जो बच्चे सुन नही पा रहे थे उनके लिए कक्रियान्त प्लांट किया जा रहा है। जिस पर 7 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। इस योजना के तहत सैकड़ो बच्चो को लाभ मिला है। यह भी जानकारी दिया कि विभाग द्वारा एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजना को लाया जा रहा है पालनहार योजना जिसके तहत जो व्यक्ति दिव्यांग बच्चों का परवरिश कर रहे हैं उनको इस योजना का लाभ दिया जायेगा। कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिवद्ध है।
इस दौरान खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, कोआपरेटिव चेयरमैन लल्लन मिश्र, भाजपा नेता अवधेश सिंह, मार्कण्डेय शाही आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi