News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर लगाया गया रक्तदान शिविर

Farendra Pandey

Reported By:

May 29, 2021  |  6:09 PM

772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर लगाया गया रक्तदान शिविर

पडरौना/कुशीनगर ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा ही संगठन है” के विचार को अग्रसर करते हुए जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी और जटाशंकर मणि त्रिपाठी के साथ किया। रक्तदान शिविर में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के नाते सेवा ही संगठन है। इस कार्य पर विश्वास करती है और कार्य भी लगातार करती है।मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का सपना पूरा किया है।
मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ-साथ सेवा करने वाला पहला राजनीतिक दल है जो जनता के बीच हमेशा तरह-तरह के अपने कार्यक्रम आयोजित करता है ।
खड्डा विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी नें रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
रक्तदान शिविर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फैजान खान, शुकुरल्लाह अंसारी, शुभम मिश्र, शुभंकर शुक्ल, पंकज सिंह, रोहित कुमार, जितेन्द्र खरवार, धीरज सिंह, पवन कुशवाहा ,प्रेम कुमार सिंह, मारुख खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता रक्तदान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री शैलेन्दर तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिशंकर राय, कार्यालय व्यवस्थापक भीखम प्रसाद, भूमि विकास बैंक कसया अध्यक्ष उमेश सिंह, आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking