News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट स्थित समस्त विभागों का निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 4, 2021  |  3:30 PM

1,166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट स्थित समस्त विभागों का निरीक्षण

कुशीनगर: सोमवार को जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलेक्ट्रेट स्थित सभी विभागों का निरीक्षण कर विभाग से सम्बंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही पटल से सम्बंधित कार्यों को हर हाल में अपडेट रखने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आज प्रथम दिवस सभी विभागों का निरीक्षण किया गया जिसमें सर्व प्रथम जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान शासन से प्राप्त प्रचार-प्रसार सामग्री के वितरण सम्बन्धी पूछ ताछ की गई। इसी प्रकार संग्रह कार्यालय में जनपद में कार्यरत अमीनो सहित राजस्व वसुली के कार्यों की जानकारी लेने पश्चात आवश्यक निर्देश दिये गए, तत पश्चात भूमि सुधार, शिकायत, संयुक्त निदेशक अभियोजन,लोकवाड़ी,कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण दौरान कमी पाए जाने व पूछ ताछ के दौरान अनभिज्ञता जाहिर करने पर ए ओ कलेक्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव को चेतावनी दी गई, व सौंपे गए दायित्व को निष्ठा पूर्वक पूर्ण किये जाने का निर्देश दिए। आपदा कार्यालय निरीक्षण दौरान कम्बल वितरण की जानकारी ली गई,
इसी प्रकार जिला पूर्ति कार्यालय, नजारत, जिला प्रोवेशन, निर्वाचन कार्यालय, भूलेख, भू लेख प्र पत्र कक्ष, कोषागार, आपदा,उप जिलाधिकारी कोर्ट, अपर जिलाधिकारी न्यायालय, बन्दोवस्त, खाद्य एवं रशद विभाग का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि साफ सफाई सहित पत्रावलियों का रख रखाव,पर ध्यान दें तथा अपने कार्यों की अपडेट रखें
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, अपर उप जिलाधिकारी कोमल यादव, जिलापूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल,सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया
डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना…

कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी पुलिस
कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी पुलिस

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र केअंतर्गत पड़री ग्राम सभा में एक ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking