News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा, बजट लोककल्याणकारी:धर्मेन्द्र सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2021  |  8:30 AM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा, बजट लोककल्याणकारी:धर्मेन्द्र सिंह

गोरखपुर।सोमवार को लोकसभा में वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट सार्वभौमिक है।इस बजट में युवा वर्ग,वरिष्ठ नागरिक,किसान समेत हर वर्ग के हित का ख्याल रखा गया है।इस लोक कल्याणकारी बजट से आत्म निर्भर भारत का सपना भी साकार होगा।यह कहना है गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह का।वह राजग पार्ट 2 की तीसरी केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।इसका अगला खाका बजट में है।वैश्विक महामारी कोरॉना से निपटने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।स्वास्थ्य बजट में इस बार 13 फीसद की बढ़ोत्तरी की गई है।35 हजार करोड़ रुपए बजट का प्रावधान है।देश में 75 हजार हेल्थ सेंटर बनाने की योजना है।बजट में जीवन के लिए जरूरी स्वास्थ्य सुविधा के साथ प्रदूषण रोकने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।सड़क,परिवहन,रेलवे के क्षेत्र में विस्तार सरकार की जनता के लिए सुविधाओं के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।सरकार ने कस्टम ड्यूटी घटाकर जहां सोने और चादी की कीमत को नियंत्रित करने का प्रयास किया है,वहीं इससे कई वस्तुओ के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।नए बजट से कृषि के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की उम्मीद है।कर में किसी तरह की बढ़ोत्तरी न करके सरकार ने मध्यम वर्ग और व्यवसाई वर्ग को राहत पहुंचाई है।वरिष्ठ नागरिकों के हित मे केंद्र सरकार ने एतिहासिक कदम उठाया है।अब इन्हें कर देने से मुक्ति मिल है।बजट में प्रावधान के अनुसार 75 वर्ष से अधिक उम्र वालों को अब आईटीआर भी दाखिल नहीं करना पड़ेगा।बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए विशेष ध्यान देते हुए युवा वर्ग का ख्याल रखा है।किसी बैंक के डूबने पर नुकसान की भरपाई की व्यवस्था जन हित कारी है।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking