तरयासुजान । पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र, वरिष्ठ नेता मधुरश्याम राय, डॉ. उदय नारायण गुप्ता, सुरेंद्र राय, राकेश यादव, सुरेश यादव, जाकिर हुसैन, नियमतुलाह साहब के साथ सैकड़ो सपा कार्यकर्ता गए थे गिरफ्तार
किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपा नेताओं को उपजिलाधिकारी तमकुहीराज ए आर फारूकी के नेतृत्व में एसएचओ तरयासुजान धर्मेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील सिंह के अगुवाई में गिरफ्तार कर पुलिस चौकी तमकुहीराज लायी है। जहां सपा नेता सभा कर किसान बिल, सरकार के विफलता बताते हुए उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कोइन्दी चौराहे पर पूर्व विधायक पंडित नन्दकिशोर मिश्र के नेतृत्व में काफी संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुँचे किसानों को सबसे पहले गिरफ्तार कर ट्रैक्टर रैली को निकालने से रोका। फिर सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ उन्हें गिरफ्तार कर तमकुहीराज पुलिस चौकी लाया गया। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की चर्चा होते ही विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से सपा नेता दलबल के साथ तमकुहीराज पुलिस चौकी पहुँच गये। फिर सपा नेताओं ने गिरफ्तारी, किसान बिल और सरकार के विफलताओं के खिलाफ पुलिस चौकी परिसर में ही सभा शुरू कर दी।
सभा को सपा के वरिष्ठ नेता मधुरश्याम राय, प्रमुख सेवरही डॉ. उदय नारायण गुप्ता, संजय श्रीवस्त्व, सुरेश यादव, राकेश यादव, प्रधान नियमतुलाह साहब, रणविजय दुबे आदि ने सम्बोधित किया, जबकि संचालन जाकिर हुसैन ने किया।
बाद में प्रशासन ने सभी गिरफ्तार समाजवादी नेताओ को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…
कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…