News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपी प्रधानाचार्य को चौदह साल का सश्रम कारावास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2021  |  9:12 PM

1,698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपी प्रधानाचार्य को चौदह साल का सश्रम कारावास

पिपरा बाजार/कुशीनगर। कुशीनगर के विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कुशीनगर अमित कुमार तिवारी ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल पूर्व नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पाए जाने पर प्रधानाचार्य को 14 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है।
विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कुशीनगर के विशेष लोक अभियोजक पाक्सो एक्ट फूलबदन के अनुसार चार मार्च 2015 को तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तरयासुजान थाने में लिखित तहरीर दी थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी गांव के पास इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। चार मार्च को स्कूल से घर लौट कर नहीं पहुंची तो उसकी काफी खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने नाबालिग बेटी का अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया है।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दस गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया।कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आरोपी प्रधानाचार्य को 14 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाने के साथ 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।कोर्ट ने अर्थदंड जमा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।कोर्ट ने अर्थदंड के आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंचे आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking