News Addaa WhatsApp Group Join करें

नारी सशक्तिकरण के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2020  |  2:35 PM

1,015 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नारी सशक्तिकरण के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
नारी सशक्तिकरण के तहत् मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
 कुशीनगर:- प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के लिए नारी सशक्तिकरण के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन आस्था इण्टर कालेज, सोनवल जटहां बाजार में आयोजित किया गया,जहां स्कूल की बच्चियो ने एकांकी के जरिये महिलाओं और बच्चियो के साथ समाज में हो रहे उत्पीड़न को सामने रखा ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी पडरौना संदीप कुमार वर्मा ने बच्चो के द्वारा पूछे गए सवालों के जबाब में अपने छात्र जीवन के संघर्ष की कहानी बताकर समझाया की आर्थिक तंगी और पूर्व की नाकामी के बाद भी लक्ष्य निश्चित हो तो खुद को अच्छे मुकाम पर पहुचाया जा सकता है,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CO पडरौना ने बच्चियों को महिला उत्पीड़न रोकने और बच्चियों को सरकार की योजनाएं के साथ सरकार द्वारा जारी महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090 और 112 की जानकारी दी ! महिला आरक्षी उपासना ने भी छात्राओं को महिला उत्पीड़न रोकने तथा विद्यालय आते जाते समय अराजक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ व अन्य किसी प्रकार से उत्पीड़न के प्रति आवाज उठाने वाले महिला हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की! इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्यामबिहारी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव, शिवनारायण शर्मा, समीर अंसारी, कुमारी प्रियंका, प्रतिभा, अमृता श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक गण व छात्र- छात्रा व उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे! 

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking