Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

पडरौना: कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए राहुल गांधी ही पर्याप्त: डॉ.पांडेय

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 3, 2021, 9:11 PM IST • अब तक 778 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/ कुशीनगर । 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही देश के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प लिया है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिल चुकी है। देश में शेष बची कांग्रेस को खत्म करने के लिए इस दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही पर्याप्त हैं। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन का। पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक में भाग लेने पडरौना आए डॉ पांडेय पत्रकारों से मुखातिब थे। देश में आपातकाल लगाने के निर्णय को गलत बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देर से ही सही पर कांग्रेस के किसी नेता ने आपातकाल के रूप में लोकतंत्र विरोधी कृत्य करने की गलती को स्वीकार किया है। अब देश के सामने काग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। मीडिया प्रभारी ने राहुल गांधी द्वारा हाल ही में दिए गए तीन बयानों पर काग्रेस को घेरा। कहा कि राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों के बीच केंद्र में मत्स्य मंत्रालय बनाने की मांग कर डाली। जबकि राजग एक की सरकार में ही मत्स्य बन चुका है। केरल में ही राहुल गांधी ने उत्तर भारतीयों को सतही समझ वाला बता डाला। अब आपातकाल के मुद्दे पर राहुल गांधी की स्वीकारोक्ति से काग्रेस मुक्त भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्प आसान हो गया है। पंचायत चुनाव से जुड़े सवाल पर मीडिया प्रभारी ने कहा कि भाजपा का ध्येय सबका साथ, सबका विकास करके सबका विश्वास प्राप्त करना है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास जताया है। पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जनता का विश्वास और आशीर्वाद मिलेगा। गुजरात की तरह प्रदेश में भी गांव से लेकर जिला पंचायत तक कमल खिलेगा।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi