Friday, 27 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया
Advertisement

भाजपा कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें वर्चुअल बैठक में आगामी कार्योजनाओं पर की चर्चा

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 7, 2021, 4:30 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पिपरा बाजार/कुशीनगर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें वर्चुअल बैठक आहूत कर जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी और सभी मोर्चा अध्यक्षों के साथ शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार पार्टी के आगामी कार्योजनाओं पर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष नें बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत ऐतिहसिक और विकाशोन्मुखी बजट से समाज का हर तबका प्रसन्न है और प्रधानमंत्री का अभिनन्दन करना चाहता है।सर्वसमाज के इसी आकंक्षाओं ख्याल करते हुए पार्टी नें तय किया है कि 14 फरवरी तक जनपद के सभी विधानसभाओं में बजट गोष्ठी आयोजित करने के साथ ही विभिन्न संगठनों से प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को अभिनन्दन पत्र प्रेषित किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष नें बताया कि इस कार्योजनाओं को प्रभावी बनानें के लिए पदाधिकारीयों में कार्यविभाजन किया गया है। जिसके अनुसार भाजपा के जिला एवं मण्डल समिति के लिए राणा प्रताप राव,व्यापार मण्डल के लिए रामगोपाल गुप्ता और दीपनारायण अग्रवाल,सामाजिक संगठनों के लिए मोहन चौहान,किसान संगठनों के लिए हरि राय,औद्योगिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र के लिए नन्दकिशोर नाथानी,विजय खेतान व कृष्ण कुमार जायसवाल,नगर पालिका व नगर पंचायत के लिए अमिय कुमार,जिला कोआपरेटिव के लिए अवधेश प्रताप सिंह, साधन सहकारी समितियों के लिए अजय राय,शिक्षण संस्थान के लिए विजय शुक्ल व धनन्जय तिवारी को प्रधानमंत्री को अभिनन्दन पत्र प्रेषित कराने की जिम्मेदारी दिया गया है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi