Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल, तरयासुजान पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा• हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज• सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट
Advertisement

यूपी के किसानों को हाईटेक बनाने के तैयारी में योगी सरकार, ये है नया प्लान!

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 28, 2021, 12:11 PM IST • अब तक 935 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

यूपी सरकार (UP Govt) किसानों को हाईटेक बनाने की तैयारी कर रही है. सबसे ज्यादा किसानों के खातों में पीएम सम्मान निधि पहुंचाने के लिए यूपी सरकार को फर्स्ट प्राइज (First Prize) मिला है. सीएम योगी इस बात से बहुत ही खुश हैं अब वह किसानों को हाईटेक (High Tack) बनाने की तैयारी कर रहे हैं. यूपी सरकार किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) से जोड़ने की योजना बना रही है.

सरकार की योजना के हिसाब से किसानों (Farmers) को सरकारी योजनाओं, फायदा और बाजार के भाव, कृषि को और बेहतर बनाना, मौसम की जानकारी सिर्फ एक क्लिक करने से मिल जाएगी. पीपीटी मॉडल (PPT Model) के जरिए यह सुविधा कृषि विभाग में रजिस्टर्ड 2.48 करोड़ किसानों को मिले,योगी सरकार यही चाहती है. किसानों के हाईटेक बनने से वह खेत में बैठकर ही मौसम की जानकारी (Weather Information) ले सकेंगे. बाजार में अपनी फसल का रेट भी किसान बैठे-बैठे ही पता कर सकेंगे. सरकार कृषि विभाग के पोर्टल पर काम कर रही है. किसान इस पर खुद को रजिस्टर्ड करके हर जानकारी पल भर में ले सकेंगे.

Advertisement

कृषि पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना जरूरी

पहले से रजिस्टर्ड किसानों के लिए यह सुविधा सरकार जल्द ही शुरू करने जा रही है. जो भी किसान पहले से पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं उनके मोबाइल नंबर वहां उपलब्ध हैं. किसान आसानी से मौसम की जानकारी, दूसरी योजनाएं, तकनीकी से लेकर तापमान तक की जानकारी आसानी से ले सकते हैं. इसी के साथ रजिस्टर्ड किसानों को राज्य की 125 मंडियों के भाव की जानकारी भी उनके मोबाइल पर मिलेगी. जिससे उन्हें मंडियों में फसल का ज्यादा से ज्यादा भाव मिल सके.

मोबाइल पर ही मिलेगी हर जानकारी

डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसान रबी, खरीफ और जायद की फसल के समय पर बुआई-रोपाई से लेकर निराई-गुड़ाई और सिंचाई तक की पूरी जानकारी ले सकेंगे. वह आसानी से पता कर सकेंगे कि कब उन्हें कौन सी फसल के लिए किस तरह से काम करना है और कब हार्वेस्टिंग की जानी चाहिए. ये सभी खबरें विशेषज्ञों के जरिए किसानों के मोबाइल पर दी जाएंगी. किसान खुद भी खेती से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे. सरकार इसके लिए कुछ इस तरह की व्यवस्था कर रही है कि पीपीटी के माध्यम से सभी जानकारियां आसानी से मिल सकें.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi