News Addaa WhatsApp Group Join करें

लल्लू की गिरफ्तारी पर हमलावर कांग्रेस, योगी सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2020  |  2:43 PM

1,515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लल्लू की गिरफ्तारी पर हमलावर कांग्रेस, योगी सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस योगी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने योगी सरकार को प्रदेशभर में महाअभियान चलाने की चेतावनी दी है. कांग्रेस ने इसके लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. कांग्रेस ने कहा कि अगर सरकार लल्लू के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस नहीं लेती हैं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. कांग्रेस नेता अनुग्रह नारायण सिंह ने महासचिव प्रियंका गांधी और उनके निजी सचिव संदीप सिंह व अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमें वापस लेने की भी मांग की है. कांग्रेस ने योगी सरकार पर राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजने का आरोप लगाया है.

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

महाअभियान चलाएगी उत्तर प्रदेश कांग्रेस

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ पार्टी महाअभियान चलाएगी. हम गांव-गांव हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात ले जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे. पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अदालत ने लल्लू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष को इंसाफ मिलेगा. हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है.

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले, हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है?

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक राशन और भोजन पहुंचाया और 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की. करीब 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया, राजमार्ग पर 40 स्टॉल्स लगाकर नाश्ता और खाना बांटा गया. यह सब प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के नेतृत्व में हुआ. हमारा संकल्प है कि हम भाजपा सरकार के दमन के आगे नहीं झुकेंगे.

बतादें कि विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने सोमवार को अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका खारिज कर दी. कांग्रेस अब निचली अदालत के इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking