News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधिक जागरूकता शिविर एवं रैली का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2023  |  8:56 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधिक जागरूकता शिविर एवं रैली का हुआ आयोजन

कुशीनगर । विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ अशोक कुमार सिंह, जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

रैली दीवानी न्यायालय से प्रारम्भ से प्रारम्भ होकर रविन्द्र नगर चौराहा, सरस्वती चौक, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से होते हुए दीवानी न्यायालय में समाप्त हुआ। उक्त रैली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ,प्राइमरी विद्यालय रविन्द्र नगर व शकुन्तला इण्टरमिडीएट कालेज सरस्वती चौक रविन्द्र नगर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर विधिक सेवा दिवस का प्रचार-प्रसार किया।
उक्त रैली के उपरान्त दीवानी न्यायालय सभा कक्ष में विधिक जागरूकता शिविर/संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रिजवान अहमद, अपर जिला जज कोर्ट नं०-1 द्वारा शिविर को सम्बोधित करते हुए बताया कि विधिक सेवा दिवस के दिन ही 1995 में विधिक सेवा अधिनियम लागू हुए एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई तब से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब लाचार लोगो, महिलाओं व बच्चों को विधिक सहायता प्रदान करता है। शिविर को सम्बोधित करते हुए रवि कान्त यादव, अपर जिला द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनके द्वारा बताया गया कि विधिक सेवायें क्या है, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र कौन है, लोक अदालत क्या है साथ ही स्थायी लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित सुलह-समझौता केन्द्र लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम,वैवाहिक विवादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर समाधान, महिलाओं के हित संरक्षण कानून, पात्र लोगो को निःशुल्क अधिवक्ता आदि के बारे में जानकरी दी गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर में कार्यरत पी०एल०वी०संजय कुमार शाही व मो० मिकाइक को लोगो के उत्कृष्ट विधिक सेवा प्रदान करने पर अपर जिला जज रिजवान अहमद, सुनील कुमार यादव, मो० रासिद, मदन मोहन, रवि कान्त यादव द्वारा इन्हे ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संजय शाही, अध्यक्ष बार एसोसिएशन, राकेश कुमार मिश्रा महामंत्री बार एसोसिएशन, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला जज एफ०टी०सी०, प्रशान्त कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विजय कुमार वर्मा, प्रथम अतिरक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन, रामेश्वर दयाल, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ०टी०सी०, शान्तनु तनवर, सिविल जज जूनियर डिवीजन, संजय कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अंसुमान, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन, कार्यालय लिपिक राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, मारकण्डे यादव, रविन्द्र नाथ पी०एल०वी० अमिताब कुमार श्रीवास्तव, अनुसुइया सिंह, रिंकू शाही पिंकी यादव, सुधीर यादव, अनिल चौहान काफी संख्या में अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking