सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव कोटवा में शनिवार को 11 वीं के छात्र ने गले में फंदा कसकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 15 वर्षीय छात्र विकास तिवारी उर्फ विक्की तिवारी राजकीय जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोटवा गांव निवासी विकास तिवारी उर्फ विक्की पुत्र त्रिलोकी तिवारी शुक्रवार की देर शाम रिश्तेदारी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया था। घर के अन्य सदस्य मांगलिक कार्यक्रम में रिश्तेदारी में गए थे। वह जब घर पहुंचे तो घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। माँ ने जब जंगले के पास ईंट लगाकर खड़ा होकर देखा तो विकास पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।
यह देख उसकी मां ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए तो देखा विक्की की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के पिता विदेश में रहकर परिवार की आजीविका चलाते हैं। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम…
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…
कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…