News Addaa WhatsApp Group

हाटा:- मवन नाले का छतिग्रस्त जर्जर पुल दें रहा है दुर्घटना का दावत, रेलिंगबिहीन जर्जर पुल पर कभी भी हो सकता है हादसा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 5, 2020  |  4:06 PM

1,059 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा:- मवन नाले का छतिग्रस्त जर्जर पुल दें रहा है दुर्घटना का दावत, रेलिंगबिहीन जर्जर पुल पर कभी भी हो सकता है हादसा

हाटा, कुशीनगर:-
हाटा वाया पगरा से रामनगर जाने वाले मार्ग‌‌‌ पर सकरौली गांव के पास मवन नाले पर बने ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ पुल बर्षो से काफी जर्जर वह छतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते इधर से आने जाने वाले राहगीरों ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ के लिए हमेंशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि हाटा‌ से  देवराड़ पिपरा व रामनगर जाने के लिए यही एक मात्र सड़क है।
हाटा से पगरा होकर जाने वाले इस मार्ग से महदेवा, सकरौली, देवराड़‌पिपरा, रामनगर, कुरमौटा,सोहसा, टेकुआटार होकर रामकोला तथा खझवा, सवागींपट्टी, डुमरी, लगंड़ी आदि जगहों  के  लोगों का आवागमन के लिए एक मात्र यह मार्ग है। इस सडक से चार पहिया,दो पहिए  वाहनों का आवागमन भी होता है। इधर के लोग हाटा ,देवरिया व गोरखपुर इसी‌ रास्ते से जाते आते हैं। पुल के जर्जर होने से दीवारें छतिग्रस्त‌‌ हो गई है। अंग्रेजो‌ के जमाने के बने यह पुल अपने दशा पर आंसू बहा रहा है ‌‌‌‌‌‌‌‌कि‌ कब उसका दिन बहुरने वाला है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान यशवंत राव, अजीत मिश्र, संजीव कुमार सिंह, एकलाख अहमद,रामजनक यादव, हरेंद्र राव आदि ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाया है कि शासन से स्वीकृति होने के बाद भी अब तक मवन नाले पर पुल निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking