News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक दर्जन से अधिक कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल को कुशीनगर में दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 28, 2020  |  9:30 AM

1,705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक दर्जन से अधिक कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल को कुशीनगर में दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति!
  • अनिवार्य सेवानिवृत्त के जद में कुशीनगर के बाइस पुलिस कर्मी
  • एक दर्जन कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल को कुशीनगर में दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति
  • दस इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर भी रडार पर कार्यवाही के लिये मुख्यालय भेजी गई सूची
  • आगमी पहली नवंबर से लागू होगा आदेश, तीन माह मिलेगा पूरा वेतन इसके बाद पेंशन

जनपद कुशीनगर में पुलिस विभाग में काम न करने वाले तथा पचास साल से अधिक आयु वाले बाइस पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इनकी सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी की निर्णय के बाद डीआइजी व शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह हर साल की प्रक्रिया है। इसमें 31 मार्च 2020 को जो पुलिस कर्मी 50 साल या इससे ज्यादा की आयु पूरी कर चुके हैं, उनकी सूची तैयार की गई है। देखा जाता है कि किस पुलिसकर्मी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। कौन पुलिसकर्मी है जो काम करने में अक्षम है तथा अपनी सेवा के दौरान आधे से अधिक समय अवकाश पर रहा। इन्हीं आधार पर पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर जिला स्तर पर कमेटी रिपोर्ट तैयार करती है। जिले में एक दर्जन हेड कांस्टेबलों को चिह्नित कर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इसी तरह दस निरीक्षक, उप निरीक्षक की रिपोर्ट डीआइजी रेंज को भेजी गई है। कुशीनगर जनपद में बाइस पुलिस कर्मी इस कारवाई के जद में है। जिसमे एक दर्जन को अनिवार्य सेवानिवत्त दे दी गई।शेष दस की संस्तुति मिलते ही इनको भी शाशन के निर्देश के जद में ले लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking