News Addaa WhatsApp Group Join करें

एडीजी जोन गोरखपुर दावा शेरपा की फेसबुक आईडी हैक अपडेट!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 23, 2020  |  5:34 AM

1,296 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एडीजी जोन गोरखपुर दावा शेरपा की फेसबुक आईडी हैक अपडेट!

साइबर अपराधियों ने बुधवार को गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरपा की फेसबुक आईडी हैक कर उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज भेज कर रुपये की मांग की। संदेह होने पर लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ ही एडीजी जोन कार्यालय को जानकारी दी। पुलिस हरकत में आई और साइबर थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

तारामंडल क्षेत्र के रहने वाले अभिनव प्रताप के फेसबुक पर बुधवार की सुबह एडीजी जोन गोरखपुर का फ्रेंड रिक्वेस्ट पहुंचा। उन्होंने रिक्वेस्ट जैसे ही स्वीकार किया, मैसेंजर पर मैसेज आने लगे। हालचाल पूछने के बाद जालसाज ने आवश्यकता बताकर 15 हजार रुपये की मदद मांगने लगा। ऑनलाइन खाते में रकम ट्रांसफर करते हुए शाम तक वापस करने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने अपने अकाउंट से पेटीएम के माध्यम से एक रुपये ट्रांसफर भी कर दिया। एडीजी के द्वारा रुपये मांगने पर अभिनव को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल एसपी सिटी को सूचना देने के साथ एडीजी कार्यालय को जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
चौकी प्रभारी और क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल भी हो चुके हैं शिकार
साइबर अपराधियों का शिकार रेलवे चौकी प्रभारी अक्षय मिश्रा और क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल सनातन सिंह भी हो चुके हैं। जालसाज उनकी भी फेसबुक आईडी हैक कर रिश्तेदार और परिचितों से रुपये मांगने लगे। परिचितों का फोन जाने के बाद उनको इसकी जानकारी हुई। इन दोनों मामले का भी साइबर टीम जांच कर रही है।

फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी मिली है।साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
दावा शेरपा, एडीजी जोन

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking