सत्येंद्र पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
कप्तानगंज/कुशीनगर | विकास खंड मोतीचक के बीआरसी कार्यालय पर सोमवार को बीईओ एवं बीडीओं के द्वारा मोतीचक के प्रभारी, सचिव एवं एसएमजी अध्यक्षों का निःशुल्क ड्रेस वितरण हेतू आनलाइन प्रशिक्षण देते हुए माह के अंत तक हर हाल में विद्यालय में नामांकित छात्र/छात्राओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा एवं खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप बीआरसी मोतीचक में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में निःशुल्क युनिफार्म वितरण हेतू आनलाइन प्रशिक्षण देते हुए कहा कि ड्रेस की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए, ड्रेस का माप, कक्षावार एवं साईजवार सिलाई कराते हुए पुरे पारदर्शीता के साथ छात्र/छात्राओं को उपलब्ध कराया जाये। सचिवों को ध्यान देने योग्य बात यह है कि ड्रेस सैम्पल, सिलाई का ब्यौरा, गुणवत्तायुक्त युनिफार्म,
पंजिकापुर्ण का विद्यालयों में मय रसीद रखना अनिवार्य होगा। यदि किसी भी प्रकार का रेडिमेड व गुणवत्ताविहीन ड्रेस वितरण पायी जाती है तो सम्बंधित शिक्षकों के विरूद्व कठोर कार्यवाई किया जायेगी। इस दौरान बीआरसी कार्यालय में डाॅ0 अनिल शर्मा, संजय जायसवाल, उमेश चौरसिया, प्रशांत आदि आनलाईन प्रशिक्षण में अपना योगदान दिया।
