Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 22, 2026, 7:30 PM IST • अब तक 31 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी, विद्युत आपूर्ति बंद कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का कराया गया अभ्यास

कुशीनगर: भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक, नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में पुलिस लाइन कुशीनगर में सायं 06:00 बजे से 06:30 बजे तक युद्धकालीन आपात परिस्थितियों में हवाई हमलों से बचाव के दृष्टिगत ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में संभावित बहु-आपदाओं यथा आगजनी, बाढ़, बमबारी, सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु प्रभाव) तथा भगदड़ जैसी परिस्थितियों से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करना, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी सुनिश्चित करना तथा जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन इकाई एवं नागरिक सुरक्षा बलों की तत्परता एवं कार्यक्षमता का परीक्षण करना था।

Advertisement

मॉकड्रिल के दौरान सायं 06:00 बजे संभावित हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया गया। चेतावनी मिलते ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि अंधेरे में कोई स्थान संभावित लक्ष्य के रूप में दिखाई न दे। इस दौरान कार्यालयों एवं घरों में खिड़की-दरवाजों पर पर्दे लगाने, किसी भी प्रकार की रोशनी बाहर न जाने देने तथा बिना रोशनी के सुरक्षित रहने का अभ्यास कराया गया। साथ ही नागरिकों को सुरक्षित स्थानों एवं निर्धारित शेल्टर होम में शरण लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

निर्धारित अभ्यास के उपरांत स्थिति सामान्य होने का संकेत देने के लिए दो मिनट तक ऑल क्लियर सायरन बजाया गया। इसके बाद विद्युत व्यवस्था पुनः बहाल की गई। मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने की स्थिति में बचाव एवं अग्निशमन कार्यों का प्रदर्शन किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

इस मॉकड्रिल में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी पडरौना, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित पुलिस लाइन, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, विद्युत विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास से युद्धकालीन एवं अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है।

साथ ही आमजन में जागरूकता एवं आत्मसुरक्षा की भावना विकसित होती है, जिससे संभावित जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi