News Addaa WhatsApp Group

कसया: लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सजग हो लेखनी करें पत्रकार : अजय प्रताप नारायण सिंह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 24, 2020  |  12:23 PM

958 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सजग हो लेखनी करें पत्रकार : अजय प्रताप नारायण सिंह
  • लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सजग हो लेखनी करें पत्रकार : अजय प्रताप नारायण सिंह
  • अभा पत्रकार सुरक्षा समिति की मंडलीय बैठक में समस्याओं के निदान की उठी मांग

कसया, कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की मंडलीय समिति की समीक्षा बैठक साखोपार में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन विस्तार को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चर्चा की। चर्चा में पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित निदान की मांग की गई।
प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के 22 प्रान्तों में संगठन पत्रकार हित मे मजबूती से संघर्ष कर रहा है। संगठन में भीड़ की जरूरत नहीं है। पत्रकार अपनी लेखनी को लोक हित मे लोक के लिए निडर होकर अपनी कलम चलाये क्योंकि आम अवाम को मीडिया पर भरोसा है। कलम के सिपाही इस भरोशे को कायम रखें। संविधान ने अभिव्यक्ति की आजादी हर किसी को दिया है लेकिन कोई ऐसा कदम न उठाया जाय जिनसे किसी को दिक्कत हो। संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि संगठन के मामले में हमें चौकन्ना रहना पड़ेगा। क्योंकि कागज में चलने वाले संगठनों के लोगों द्वारा भ्रम फैलाकर पत्रकारों में नफरत व फुट डाली जाती है। जिसका शिकार पत्रकार होता है। हम सभी को हर मामले में हमें सजग रहना होगा। इसी क्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश मिश्रा व मनोज कुमार त्रिपाठी, पूर्वी उत्तर प्रदेश कोआर्डिनेटर नेत्रपाल सिंह, मण्डल सचिव चन्दन कुमार सिंह सोनू, गोरखपुर मण्डल कोआर्डिनेटर बृज बिहारी त्रिपाठी ने एकजुटता पर बल देते हुए पत्रकार समस्याओं पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों का स्वागत जिला कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र, मास्क देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश, जिला व मंडलीय पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। अध्यक्षता नेत्रपाल सिंह व संचालन व आभार जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने किया। इस दौरान देवरिया जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय, महराजगंज जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गिरी, जिलाउपाध्यक्ष कुशीनगर विजय कुमार राव, जिला महासचिव कुशीनगर अजय कुमार सिंह, मुख्य जिला संगठन मंत्री असफाक अंसारी, सत्यवान वर्मा, अशोक दत्त पाण्डेय, गुडडू निषाद, मो. उमर अंसारी, मुमताज अहमद, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking