News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुचायकोट: मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में किशोरों ने अपने दोस्त की कर दी हत्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 4, 2021  |  9:54 AM

1,569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुचायकोट: मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में किशोरों ने अपने दोस्त की कर दी हत्या

गोपालगंज | 14 वर्षीय नाबालिग छात्र की उस के ही दोस्तों ने मोबाइल गेम खेलने को लेकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद दोस्तो ने साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक के शव को गंडक नदी में फेंक दिया। मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है। 14 वर्षीय मृतक का नाम रोशन अली है और वह कुचायकोट के सिरसिया निवासी मोहम्मद शौकत अली का पुत्र है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

जानकारी के मुताबिक रोशन अली 11 वी क्लास का छात्र है। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कई दिनों से लापता था। जिसकी गुमशुदगी को लेकर उन्होंने कुचायकोट थाना में अपहरण को लेकर एफआईआर दर्ज कराया था। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर छात्र रौशन के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के बाद तीनो दोस्तों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार दोस्तों ने भी बताया कि उसके शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया है। आरोपियों के बयान के बाद विशम्भरपुर पुलिस ने कलमटिहानिया गांव पहुंची और गंडक नदी में शव बरामदगी को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि 14 वर्ष का छात्र का नाम रोशन अली है। और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वजह मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। दरअसल मोबाइल ऑनलाइन फ्री फायर गेम में रोशन ने अपने दोस्तों को काफी पीछे छोड़ दिया था। जिसके बाद ईर्ष्या में उसके तीन दोस्तो ने मिलकर रोशन की हत्या कर दी और हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस कई घंटे से शव का तलाश कर रही है। शव की बरामदगी को लेकर स्थानीय गोताखोर भी लगाए गए है। लेकिन अब तक शव की बरामदगी नहीं हो सकी है।

सदर एसडीपीओ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार, तेजप्रताप कुशवाहा और मो. चाँद शामिल है। इस मामले में पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking