News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अज्ञात युवती के शव का हुआ शिनाख्त, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 28, 2021  |  2:59 PM

1,586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अज्ञात युवती के शव का हुआ शिनाख्त, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!
  • मृतक युवती का हुआ पहचान धनहा थाना क्षेत्र की है युवती
  • मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर | सुबह-सुबह जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे पचरुखिया पुराने पुल के पास शुक्रवार को मूसलाधार बारिस के बीच एक लगभग अठारह वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवती के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाने को दी गयी।सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कुबेरस्थान पुलिस मौके पर पहुच शव को अपने कब्जे में लेते हुए स्थानीय लोगो से शिनाख्त के लिये प्रयासरत रही , लेकिन नतीजा कुछ नही मिला, लेकिन बिना देर सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर ने पहचान में सहायक बनी। युवती बिहार प्रान्त के धनहा थाना क्षेत्र के निवासी निकली। परिजनों का आरोप है की गाव के कुछ लोगो द्वारा हत्या कर शव यहाँ फेका गया है।

आज की हॉट खबर- ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

इस विषय मे कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौबे ने बताया कि मौके पर पहचान न होने से युवती का फोटो खींच कर व्हाट्सएप के माध्यम से पहचान के लिए प्रसारित किया गया था।जिसे देखकर युवती के परिजनों के द्वारा युवती की पहचान संध्या शाह पुत्री दुर्गा शाह निवासी घघवा रूपहि टोला थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार के रूप में किया गया है। शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला पर भेज दिया गया है। वही परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर हमारे लड़की की हत्या गांव के ही कुछ लोगो द्वारा किया गया है।

बहरहाल इस मामले में जो आरोप लग रहे है वह दो लोगो की आपसी कुछ दिन पूर्व से चल रहे बिबाद का हिस्सा कहा जा रहा है। इस प्रकरण का अभियोग परिजनों द्वारा थाना धनहा (बिहार) में पंजीकृत करया जा रहा है, बीती देर रात युवती घर से लापता थी, चुकी घटना बिहार के थाना से सन्दर्भित है।

संबंधित खबरें
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking