News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोरोना से जीत चुकी डॉक्‍टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-‘परिवार को परेशान न करें’

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 11, 2020  |  7:56 AM

2,857 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोरोना से जीत चुकी डॉक्‍टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-‘परिवार को परेशान न करें’

कुशीनगर: कोरोना से जीत चुकी डॉक्‍टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-‘परिवार को परेशान न करें’

आपके लिए और..- तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर...

सीमावर्ती जनपद देवरिया के पिपरा दौला कदम पीएचसी पर तैनात महिला डॉक्टर सविता यादव (35) ने देर रात कुशीनगर जनपद के कस्बा पडरौना नौका टोला स्थित अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह दो महीने पहले कोरोना संक्रमित हुई थींं। ठीक होने के बाद ही अवसाद में चली गई थींं। उनके पति एमआर हैं और उनकी छह साल की एक बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नौका टोला निवासी अंकुर यादव की पत्नी डॉ सविता यादव देवरिया के देसही देवरिया ब्लॉक के पिपरा दौलाकदम पीएचसी पर तैनात थींं। दो महीने उन्हें कोरोना हुआ। वह 15 दिन तक मेडिकल कॉलेज में और इसके बाद घर पर आइसोलेशन में थी। ससुराल वालों के अनुसार अकेले पड़ने के कारण अवसाद में थीं। बीच में दो-तीन बार ड्यूटी पर भी गईं ले‍किन अवसाद से बाहर नहीं आ पा रही थींं। देर शाम को जब घर पर कोई नहीं था, उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। करीब एक घंटे बाद लौटे परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई।
परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आत्महत्या, उनका खुद का निर्णय है। इसके लिए उनके पति व परिवार को परेशान न किया जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking