कुशीनगर।आज सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
गोष्ठी के प्रारम्भ में जनपद की स्थिति की जानकारी ली गयी, तथा जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओ का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये एसएसपी विनोद कुमार सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया जिसमे अज्ञात अभियोगों को वर्क आउट करने के साथ -साथ गौ तस्करी ,गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की सख्त निर्देश दिये। वही अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये ,हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी के अपराधो पर पूर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। टॉप 10 में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावि निरोधात्मक कार्यवाही किया जाये तथा टाँप 10 अपराधियों की सूची को निरन्तर अद्यावधिक(अपडेट) करते हुए नये अपराधियों को सूची में सम्मिलित किया जाय।आईजीआरएस के लम्बित संदर्भो की समीक्षा, विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मालों के निस्तारण, जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। शहर व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, वांछित अभियुक्त/ वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी की बात कही।
एसएसपी ने पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए कड़े निर्देश दिये। अपने सख्त निर्देश में उन्होंने मातहतों को चेतावनी देते हुये कहा की आपराधिक घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पहुचने में कोई कोताही नही बरती जाय। आम जनता से अच्छा व्यवहार, जनप्रतिनिधियों का सम्मान तथा मीडिया के लोगों से भी अच्छा सम्बन्ध रखनें हेतु निर्देश दिये । आगामी बिहार विधान सभा चुनाव/देवरिया उप चुनाव व आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक एंव थानाध्यक्षगण को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने अपने निर्देशो में नारी सुरक्षा, महिलाओं की उत्पीड़न पर स्बेदनशील बन कर त्वरित कार्यवाही करने की स्पष्ट निर्देश के साथ ही उनका कहना था की ठंड की मौसम की आगाज हो चुकी है, रात्रि में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में गश्त में तेजी लाई जाय।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक ,थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञानशाखा, निरीक्षक रेडियोशाखा, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, प्रभारी डीसीआरबी शाखा, प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ, प्रभारी विशेष शिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी डायल-100, प्रभारी यातायात, रीडर व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…