Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

कुशीनगर: पंचायत चुनाव लड़ने वाले अपराधी किस्म के व्यक्ति पर बराबर रखी जाए नजर- पुलिस अधीक्षक

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Apr 8, 2021, 11:28 AM IST • अब तक 1.6K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है,अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर बराबर रखी जा रही है कड़ी नजर।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने आज एक बात-चीत के क्रम में बताया की अपराधी किस्म के व्यक्ति जो जेल से छूटे हैं या छोटी मोटी बातों पर अपराध करने में कोई गुरेज नहीं रखते हैं ऐसे अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर सभी थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों में जेल से छूटे तथा अपराधी प्रवृति के व्यक्तियों पर बराबर नजर बनाए रखे तथा हर अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर नजर बनाए रखें जिससे अपराधों पर अंकुश लगा रहे और पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके तथा चुनाव में खलल डालने वाले अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित बराबर करते रहें साथ में ही पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि किसी भी प्रकार के अपराधों में संलिप्त पकड़े गए अपराधियों का थाना प्रभारियों द्वारा पूछताछ आख्या लिखना अनिवार्य होगा जिससे आगे विवेचक को विवेचना करते समय मदद मिल सके और आगे पर्यवेक्षण अधिकारी के समक्ष अपराधी द्वारा बताए गए बातों को पूछताछ आख्या को प्रस्तुत कर विस्तार पूर्वक बताया जा सके यह कार्य सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना अंतर्गत पूछताछ आख्या बनना सुनिश्चित करें।

Advertisement

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi