यूपी के कुशीनगर से लापता व्यवसायी संदीप केडिया चौथे दिन पटना के एक गेस्ट हाउस में मिले। अचेत होकर गिरने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को देने के लिए गेस्ट हाउस कर्मचारियों से कही। कर्मचारियों की सूचना पर उनके परिवार के लोगों ने पटना में रह रहे रामकोला के मनोज कटारुका से बताया। वह गेस्ट हाउस पहुंचकर संदीप को अपने साथ ले गए।
रामकोला उपनगर के निवासी और प्रतिष्ठित व्यवसायी शम्भूनाथ केडिया के इकलौते पुत्र सोमवार को पडरौना के सुभाष चौक से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इसकी सूचना पडरौना कोतवाली में देने के बाद परिवारीजन उनकी तलाश में जुट गए। होटलों और रिश्तेदारों के यहां तलाशने के बाद बुधवार को घर के कुछ लोग अयोध्या भी तलाश करने गए थे।
गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे संदीप के चाचा संतोष केडिया के मोबाइल पर पटना के राजेन्द्र नगर के एक गेस्ट हाउस से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि संदीप यहां ठहरे हैं और अचानक अचेत होकर गिर गए हैं। इसके बाद बेसुध हुए परिवार के लोगों में जान आई। परिवार के लोगों ने, रामकोला के मनोज कटारूका, जो पटना में ही रहते हैं, से संपर्क कर पूरी बात बतायी। मनोज गेस्ट हाउस पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से बात करवाकर संदीप को अपने साथ लेकर उपचार के लिए चले गए। दिन के करीब 12 बजे संदीप के चाचा संतोष केडिया, सुनील केडिया और दीपक तुलस्यान पटना के रवाना हो गए। परिवार के मुखिया रामऔतार केडिया ने बताया कि संदीप का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। इसके बाद उन्हें घर लाया जाएगा।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…