Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया• कुशीनगर के प्रमुख मंदिर और दर्शनीय स्थल (Temples & Tourist Places in Kushinagar): संपूर्ण पर्यटन एवं दर्शन गाइड• शादी का शुभ मुहूर्त 2026-27 (Vivah Muhurat 2026-27 List): नवंबर-दिसंबर 2026 से जनवरी-दिसंबर 2027 तक शादी की शुभ तारीखें, नक्षत्र व पंचांग लिस्ट• रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी
Advertisement

कोरोना: कुल केस बनाम मौत का आंकड़ा, टॉप दस देशों में कहां खड़ा है भारत?

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 3, 2020, 7:06 AM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

भारत में कोरोना वायरस के कुल केस की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है.
अब देश में एक लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और एक लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं.

  • भारत में कोरोना केस की संख्या दो लाख पार
  • अबतक देश में 5800 से अधिक की मौत

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब देश में कुल मामलों की संख्या दो लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक देश में 2 लाख से अधिक केस हैं और करीब 5800 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में पिछले 15 दिनों में कोरोना के मामले डबल हो गए हैं, जो चिंता का विषय है. लेकिन देश में कोरोना को मात देने वालों की स्थिति भी काफी बेहतर है.

Advertisement

अगर अन्य कोरोना प्रभावित देशों से भारत के मामलों की तुलना करें, तो भारत की स्थिति कुछ हद तक बेहतर दिखाई पड़ती है.

News addaa
देश में कोरोना वायरस से हुई मौतों का औसत अन्य टॉप 10 देशों से कम है. टॉप 10 देशों का क्या हाल है, देखें…
1. अमेरिका – 18 लाख केस, 1.08 लाख मौत
2. ब्राजील – 5.5 लाख केस, 31 हजार मौत
3. रूस – 4.23 लाख केस, 5 हजार मौत
4. स्पेन – 2.87 लाख केस, 27 हजार मौत
5. यूके – 2.77 लाख केस, 39 हजार मौत
6. इटली – 2.33 लाख केस, 33 हजार मौत
7. भारत – 2.07 लाख केस, 5800 मौत
8. जर्मनी – 1.84 लाख केस, 8600 मौत

9. पेरू – 1.74 लाख केस, 4700 मौत
10. तुर्की – 1.65 लाख केस, 4500 मौत

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने के मामलों का औसत भी अब 48 फीसदी से अधिक है. अबतक कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी एक लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है. दुनिया में अभी 8 ही ऐसे देश हैं, जहां पर एक लाख से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, भारत इनमें आठवें नंबर पर ही है.
अगर एक्टिव केस के मामलों की बात करें, तो भारत में एक लाख से अधिक मामले अभी एक्टिव हैं. दुनिया में एक्टिव मामलों के आंकड़ों में भारत अब चौथे स्थान पर है. अमेरिका, ब्राजील और रूस में भारत से अधिक एक्टिव केस हैं.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi