News Addaa WhatsApp Group link Banner

गोपालगंज की आज की सारी बडी़ खबरें देंखे न्यूज अड्डा के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Nov 26, 2020 | 8:16 PM
854 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

गोपालगंज की आज की सारी बडी़ खबरें देंखे न्यूज अड्डा के साथ!
News Addaa WhatsApp Group Link

🔰 गोपालगंज थावे प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की जांच डीडीसी सज्जन आर ने किया इसके साथ ही थावे प्रखंड के पंचायतों में मनरेगा योजना से बनने वाली गाय सेड के निर्माण कार्य का भी जांच किया साथ ही गाय शेड के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखने का निर्देश दिया डीडीसी के जांच के बाद पंचायत स्तर के कर्मियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मची रही

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : ठहरने का नाम नहीं ले रहा अवैध मिट्टी...

🔰 गोपालगंज-मॉनिंग वाक पर निकले होमगार्ड जवान को मारी गोली. गम्भीर हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती. नगर थाना के एकडेरवां गांव की घटना. घटना में कारणों का नहीं हो सका खुलासा.

🔰 गोपालगंज – होमगार्ड जवान को गोली मारने का मामला। पुलिस ने बताया जमीनी विवाद। नगर थाना के एकडेरवा में मोर्निंग वाक के दौरान जेल से छूटे अपराधियो ने मारी है गार्ड भोला सिंह को गोली।

🔰गोपालगंज – बारातियो का सामान चुराने के दौरान युवक धराया। बारात मालिक ने चोरी करते युवक को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस को सौंपा। नगर थाना के रामनरेश नगर का मामला।

🔰गोपालगंज – एनएच 28 पर बने गड्ढे में बाइक पलटी। दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। नगर थाना के माधोमठ के समीप एनएच 28 पर हुआ हादसा। सासामुसा से गोपालगंज आ रहे थे दोनों बाइक सवार।

🔰गोपालगंज – गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से बुजुर्ग की मौत। मौके पर पहुँची पुलिस, शव बरामद कर जांच में जुटी पुलिस। बरौली के मोहनपुर गांव में हुआ हादसा।

🔰 गोपालगंज – ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का मिलाजुला असर। बंद रहे सभी बैंक। हड़ताली कर्मियो ने शहर में निकाला जुलूस। मांगो के समर्थन में राजद कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे।

🔰 गोपालगंज – उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार सम्मानित। अपर मुख्य सचिव मद्धय निषेध, उत्पाद और निबंधन आमिर सुबहानी ने नशा मुक्ति दिवस के मौके पर सराहनीय कार्य करने के लिए किया सम्मानित। दिया गया प्रशस्ति पत्र।

🔰गोपालगंज – सदर अस्पताल में चोरों का बढ़ता आतंक। सदर अस्पताल उपाधीक्षक का सरकारी मोबाइल चोरी। अज्ञात चोरों ने की पाकेटमारी। डीएस ने नगर थाना में दी लिखित शिकायत। आए दिन सदर अस्पताल परिसर से चोरी होती रहती है बाइक और सायकिल।

🔰 गोपालगंज – किसान के घर भीषण डकैती मामला। सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने की जाँच। घटनास्थल से दूर छपरा में मिला डकैतों द्वारा फेंके गये सामान। आभूषण व नगदी अब तक नहीं हो सका बरामद। बैकुंठपुर थाने के सबिली गांव में बीती रात हुआ था डकैती।

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking