News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: तीन प्रमुख बिन्दुओ पर जोन के वरीय अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षकों से हुई चर्चा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 21, 2021  |  8:29 PM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: तीन प्रमुख बिन्दुओ पर जोन के वरीय अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षकों से हुई चर्चा
  • एडीजी अखिल कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से किया वार्ता

गोरखपुर । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन,गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा आज दिनांक 21 मई 2021 को जोन के समस्त पुलिस महानिरीक्षक,उप महानिरीक्षक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षको से गूगल मीट के माध्यम से वार्ता कर प्रमुख तीन बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सनद हो की चर्चा में ऐसे पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गई जो खराब ख्याति के हो तथा जिनको लेकर जनता से दुर्व्यवहार की शिकायतें और भ्रष्टाचार में संलिप्तता होने के मामले लगातार प्रकाश में आ रही हो। ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई किए जाने के आदेश एवं निर्देश दिए गए।
साथ ही ऐसे सफेदपोश अपराधीयो की समीक्षा की गई जिनका पूर्व में लंबा अपराधिक इतिहास रहा हो तथा वर्तमान में अपना कार्यक्षेत्र बदलकर अलग-अलग स्थानों पर अपनी गतिविधियों में संलिप्त हो ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए।
जनपदीय व गैर जनपदीय पेशेवर हत्यारे/लुटेरे अपराधियों की सूचीबद्ध कर कठोर कार्रवाई किये जाने के निर्देष दिये गये।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking