कुशीनगर । दो भाइयों के जमीनी बंटवारे को लेकर हुए मारपीट में एक भाई की मौत होने की खबर आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर का है ।जहां सगे दो भाइयों के बीच में जमीनी बंटवारे को लेकर दो दिन पहले लाठियां चटकी थी। जिसमें रोहित वर्मा पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द वर्मा घायल होकर बेहोश हो गया जिसे गंभीर स्थिति देखते हुए तमकुही प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने जिला पडरौना चिकित्सालय रेफर कर दिया , वहां भी गंभीर स्थिति देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया था,स्थिति में सुधार ना होने के कारण लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया देर रात रोहित वर्मा की मृत्यु हो जाने से मृतक के घर में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है ।परिजनों के तरफ से कल घटना की सूचना मुकामी तरयासुजान पुलिस को दिया गया है, आरोपी घर छोड़ फरार बताये जा रहे है। मृतक का शव अभी लखनऊ से घर समाचार लिखे जाने तक नही पहुचा है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…