Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया• कुशीनगर के प्रमुख मंदिर और दर्शनीय स्थल (Temples & Tourist Places in Kushinagar): संपूर्ण पर्यटन एवं दर्शन गाइड• शादी का शुभ मुहूर्त 2026-27 (Vivah Muhurat 2026-27 List): नवंबर-दिसंबर 2026 से जनवरी-दिसंबर 2027 तक शादी की शुभ तारीखें, नक्षत्र व पंचांग लिस्ट
Advertisement

देवरिया:आप भी जानिये कहा मिला नकली डाबर आवंला कम्पनी का फैक्ट्री, क्या हुआ कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Dec 18, 2020, 6:46 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • डाबर आंवला कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा
  • नकली हेयर ऑयल का कारखाना पकड़ा

देवरिया जनपद के बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर बाजार में शुक्रवार को पुलिस और डाबर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता टीम की छापेमारी में नकली डॉबर तेल भारी मात्रा में बरामद हुआ। हलांकि इस कार्रवाई में आरोपी पकड़ में नहीं आए वह फरार हो गए हैं। पुलिस ने डाबर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता की तहरीर पर दो लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है।
सोहनपुर में नकली डॉबर तेल बना कर बेचे जाने की शिकायत कंपनी के अधिकारियों को मिली थी। सूचना पर डाबर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह व अरविन्द कुमार सिंह दिल्ली से सोहनपुर पहुंचे। उन्होंने नकली तेल बनाने के बारे में गहनता से पता किया। जगह की पुष्टि होने पर जांचकर्ताओं ने बनकटा पुलिस के साथ छापेमारी की। पुलिस के अनुसार बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार में सोहनपुर निवासी वीरसन चैहान पुत्र रामराज चैहान व ध्रुप पटवा पुत्र लक्ष्मण पटवा के मकान में छापेमारी के दौरान 90 एमएल डाबर आवला तेल का भरा बोतल सैकड़ों की संख्या में बरामद हुआ। डॉबर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ताओं ने इसकी जांच की। जांच में तेल नकली मिला।
इसके बाद मकान में रखा गया भारी मात्रा में खाली बोतल, डाबर का नकली रेपर, नकली तेल और बोतल बरामद हुआ। पुलिस ने डॉबर के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी वीरसन चैहान पुत्र रामराज चैहान, दूसरा ध्रुप पटवा पुत्र लक्ष्मण पटवा के विरूद्ध कापी मार्का व ट्रेड मार्का धारा के तहत धारा 63, 64, 65, 103, व 104 का केस दर्ज कर ली है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi