Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया• कुशीनगर के प्रमुख मंदिर और दर्शनीय स्थल (Temples & Tourist Places in Kushinagar): संपूर्ण पर्यटन एवं दर्शन गाइड• शादी का शुभ मुहूर्त 2026-27 (Vivah Muhurat 2026-27 List): नवंबर-दिसंबर 2026 से जनवरी-दिसंबर 2027 तक शादी की शुभ तारीखें, नक्षत्र व पंचांग लिस्ट• रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज
Advertisement

पडरौना: पंचायत चुनाव में पार्टी का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा:प्रकाश पाल

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 25, 2021, 8:56 PM IST • अब तक 1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना | भारतीय जनता पार्टी अपने कैडर को मजबूत करना चाहती है और अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसीलिए पार्टी ने तय किया है कि पंचायत चुनाव में पार्टी का कार्यकर्ता ही चुनाव लडे़गा। अगर कोई अन्य दलों का व्यक्ति वो चाहें कितना भी प्रभावशाली हो आपसे टिकट मांगने आता है तो उसे साफ साफ मना कर दें।

यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और गोरखपुर क्षेत्र के पंचायत चुनाव प्रभारी प्रकाश पाल नें कहा। वह कुशीनगर,बलिया,आजमगढ़,लालगंज,सिद्धार्थनगर और महराजगंज के पंचायत चुनाव के जिला संयोजक, सहसंयोजक एवं वार्ड प्रभारीयों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष नें कहा कि जिस प्रकार हमनें सहकारिता से विपक्ष को उखाड़ फेंका है उसी तरह पंचायत से भी विपक्ष का सफाया करना है। इसके लिए हमें पूरे मनोयोग से लगकर पार्टी की रणनीतियों पर काम करना होगा।

पंचायत चुनाव की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रकाश पाल नें कहा कि 20 फरवरी से 1मार्च तक जनपद स्तर पर आरक्षित ग्राम पंचायत ,क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों(वार्डों) के आवंटन का जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 2 से 3 मार्च को आवंटित आरक्षण की प्रस्तावित सूची जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रकाशित की जाएगी। 4 से 8 मार्च तक प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जानी है। 9 मार्च को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां एकत्रित की जानी है। 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का जनपद स्तर पर शासनादेश दिनांक 11-02-2021 द्वारा जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण व निस्तारण एवं अन्तिम रुप से सूची तैयार की जाएगी। 13 से 14 मार्च के बीच आरक्षण की अन्तिम सूची प्रकाशित होगी। और 15 मार्च को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पंचायती राज निदेशालय को  उल्लिखित प्रारुप पर आरक्षण की सूचना उपलब्ध कराया जाएगा।

वर्चुअल बैठक में कुशीनगर से अवधेश प्रताप सिंह, सन्तोष दत्त राय, विश्वरंजन कुमार आनन्द, सुदर्शन पाल, विवेकानन्द शुक्ल, भीखम प्रसाद, हिमांशु गोपाल, विनोद भारती, अजय राय, सुमन्त पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi