News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●महंत डाँ.परमहंस श्री गिरीजी महराज के अवतरण दिवस पर 3फरवरी को होगा भव्य कार्यक्रम.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 31, 2023  |  10:01 PM

1,222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●महंत डाँ.परमहंस श्री गिरीजी महराज के अवतरण दिवस पर 3फरवरी को होगा भव्य कार्यक्रम.।

◆3 फरवरी को पालघर में माता की भव्य चौकी व भंडारे का है आयोजन.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर.| राजराजेश्वरी महंत डाँ. परमहंस श्री गिरीजी महराज,श्री निरंजनी पंचायती आखाड़ा कनखल हरिद्वार के अवतरण दिवस पर आगामी 3 फरवरी शुक्रवार को माँ भगवती की बड़ी भव्य चौकी,जागरण एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन मोक्ष फाऊंडेशन व उनके अनुवाईयों की ओर से शास्वत ड्रीम बिल्डिंग,
ताशिस होटल के सामने वागुलसर,
माहिम रोड पालघर प. में की गयी है।
उक्त आशय की जानकारी मीडियाकर्मियों से सांझा करते मोक्ष फाऊंडेशन के सचिन खलाणे ने बताया है कि इस वर्ष प.पू.गुरुदेव महंत जी के अवतरण को जिले में पहली बार भव्यता पूर्ण तरिके से मनाने के लिए हफ्तों से नियोजन हेतु बनी कोर कमेटी कार्यक्रम को मूर्तरुप देने के लिए दिनरात एक किये हुए है।


कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे सचिन खलाणे ने बताया कि शुक्रवार को प.पू.महंत डाँ. परमहंस श्री गिरीजी महराज के शुभागमन के साथ सायं 6.00 बजे सर्वप्रथम पुरोहितों द्वारा स्वस्तिवाचन मंगल पूष्पवर्षा के साथ कलश तथा चौकी पूजन के पश्चात भव्य माता की चौकी,जागरण का शुभारंभ होगा।रात 9.30 बजे महाआरती व 10.00 बजे पूर्णाहुति के उपरांत विशाल महाभंडारे में सभी अतिथियों संग गुरुदेव के तमाम अनन्य भक्त महाप्रसाद ग्रहण करके आशिष सानिध्य लेकर विदा होगें.।
इस अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्टता पूर्ण सेवा के लिए मोक्ष फाऊंडेशन काफी महानुभावों को सम्मान चिन्ह देकर प.पू. गुरुदेव के शुभ हाथों से सत्कार भी करेगा.।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा
विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा

120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking