News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस लाइन कुशीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,पुलिस अधीक्षक ने किया झण्डा रोहण!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 23, 2020  |  3:30 PM

1,725 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस लाइन कुशीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,पुलिस अधीक्षक ने किया झण्डा रोहण!
  • पुलिस लाइन कुशीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,पुलिस अधीक्षक ने किया झण्डा रोहण
  • पुलिस कर्मियों ने दी झंडे को सलामी

कुशीनगर। पुलिस लाइंस परिसर में आज सोमवार को झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक व पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। वहीं, सभी पुलिसकर्मियों के वर्दी पर पुलिस ध्वज का प्रतीक स्टीकर भी लगाया गया।
पुलिस लाइंस परिसर कुशीनगर में पुलिस ध्वज रोहण के बाद ने झंडा दिवस की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा यूपी पुलिस व पीएसी को ध्वज प्रदान किया गया था। पुलिस व पीएसी बल को यह ध्वज उनके शौर्य, प्रदर्शन व कर्तव्य परायणता के चलते दिया गया था, जिसे यूपी पुलिस के लिए सबसे बड़ा गौरव माना जाता है। उन्होंने बताया कि देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा पहला राज्य है, जिसमें पुलिस व पीएसी बल को प्रधानमंत्री द्वारा ध्वज प्रदान किया गया है। इसके पश्चात उनके द्वारा अधीनस्थों की वर्दी पर पुलिस ध्वज का प्रतीक स्टीकर लगाया गया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

पुलिस लाइन कुशीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,पुलिस अधीक्षक ने किया झण्डा रोहणवही पुलिस लाइन में झण्डा रोहण कर सलामी दी गयी तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियो ,कर्मचारीगणों को पढ़कर सुनाया गया व झण्डा दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पुलिस ध्वज का प्रतीक उपस्थित अधिकारियों ,कर्मचारियों को वर्दी की बाई जेब की बटन के ऊपर लगाया गया। उपरोक्त अवशर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों,थाना,चौकियों, पर पुलिस झण्डा दिवस मनाने की खबरें मिली है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत; तीसरी जिंदगी-मौत से जूझ रही
तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत; तीसरी जिंदगी-मौत से जूझ रही

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित माधोपुर कट के पास…

सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking