News Addaa WhatsApp Group Join करें

पड़रौना:पीडिया विसर्जन करने गयी तीन लड़कियां पोखरे में डूबी, दो की हुई मौत,काल बन गया पीडिया का ब्रत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 16, 2020  |  6:05 AM

2,010 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पड़रौना:पीडिया विसर्जन करने गयी तीन लड़कियां पोखरे में डूबी, दो की हुई मौत,काल बन गया पीडिया का ब्रत

—कुशीनगर में पीड़िया विसर्जन करने गईं तीन लड़कियां पोखरे में डूबीं, दो की मौत

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

कुशीनगर ।कुशीनगर के एक गाँव मे पीडिया का ब्रत दो लड़कियां के लिये काल बन बन गया।पूरे गाँव मे मातम छाया हुआ है। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के परसादपुर गांव के पास स्थित पोखरे पर मंगलवार को पीड़िया विसर्जन के दौरान तीन युवतियां गहरे पानी में डूब गईं। अथक प्रयास के बाद एक युवती को बचा लिया गया मगर दो युवतियों को जब तक पोखरे से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी।
मृत दोनों युवतियों की अगले साल मई महीने में शादी तय थी। गांव की युवतियां पीड़िया दहाने के लिए सोमवार को पूरे दिन व्रत रहीं। मंगलवार को वह उल्लास के साथ नाचते गाते पीड़िया लिए गांव के बाहर हास्पीटल के पास स्थित पोखरे पर गयीं। पानी में पीड़िया दहा देने के लिए शालिनी पुत्री अशोक गुप्ता 18 वर्ष, शोभा पुत्री स्व. गोविन्द गोंड 17 वर्ष एवं इन्हीं की उम्र की सपना पुत्री गुड्डू यादव पोखरे के अंदर चली गयीं। गहरे पानी में चले जाने से तीनों युवतियां डूबने लगीं। इन तीनों को डूबता देख साथ में रहीं अन्य लड़कियां उन्हें बचाने का प्रयास करने लगीं।
कामयाबी न मिलने पर लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ते हुए पोखरे पर पहुंचे तब करीब आधे घंटे का समय बीत चुका था। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद सपना को बचा लिया मगर जब तक शालिनी और शोभा को पोखरे से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। इन दोनों के साथ पीड़िया दहाने उल्लास के साथ आयीं अन्य लड़कियां रोते-बिलखते हुए पोखरे से वापस घर लौटीं। शालिनी और शोभा दोनों की अगले मई महीने में शादी भी तय थी।  एक साथ गांव के दो लड़कियों की मौत से ग्रामीणों में मातम पसर गया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking