News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: कैम्प लगाकर स्वास्थ्य टीम ने किया कोविड की जाँच

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 24, 2021  |  4:52 PM

754 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कैम्प लगाकर स्वास्थ्य टीम ने किया कोविड की जाँच
  • ग्राम सभा परशुरामपुर चिउटहा
  • 102 लोगों की एंटीजेन तथा 50 लोगों की हुई आरटीपीसीआर की जांच

हाटा/कुशीनगर। सीएचसी हाटा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल बी यादव के निर्देशानुसार आर आर टीम नम्बर चार द्वारा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा परशुरामपुर चिउटहा में कैंप लगाकर ग्रामीणों की कोरोना की जांच की गयी।
टीम के सदस्य वरिष्ठ क्षयरोग पर्ववेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र व राजीव राय,नेत्र परीक्षण अधिकारी राकेश कुमार व बीएसडब्ल्यू धर्मेंद्र गौड़ द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुये कहे कि आप सभी को कोविड नियमानुसार मास्क व दो गज की दूरी का पालन अवश्य करे। तथा सभी लोग ताजा भोजन,काढ़ा,गुनगुने पानी,ताजे फल जैसे नीबू,सन्तरा आदि का प्रयोग करे। नियमित व्यायाम भी करे जिससे शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहे। साथ ही उन लोगो ने यह भी कहा कि यदि किसी को बुखार,खांसी,सांस लेने में दिक्कत हो तो वे तत्काल नजदीकी अस्पताल में जरूर सम्पर्क करें। टीम के सदस्यों द्वारा 45 वर्ष के ऊपर के लोगो को कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण कराने की अपील की गयी। टीम के सदस्य एल ए नियाज अहमद द्वारा 50 लोगों की आरटीपीसीआर हेतु सैंपलिंग की गयी तो वही 102 लोगो की एंटीजेन किट से टेस्ट किया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी।
बुखार,खांसी के लक्षण वाले व्यक्तियों को टीम द्वारा दवा भी दी गयी। इस दौरान डॉ वैजनाथ चौधरी,आशा द्रोपदी देवी,आगनवाड़ी कार्यकत्री दुर्गा,बिन्दु देवी,वैरिस्टर राव आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking