हाटा। मंगलवार की देर शाम हाईटेंशन की तार की चपेट में आकर बंदर की मौत हो गई। गांव के लोगों ने इस मृत बंदर का हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
मंगलवार की देर शाम को हाटा कोतवाली के गांव मुंडेरा उपाध्याय में गांव के बीच में लगा ट्रांसफॉर्मर के हाईटेंशन की तार की चपेट में आकर बंदर की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव के लोगों ने पूरे रात शव की देखरेख की बुधवार को सुबह गांव के लोगों ने हिंदू रीति रिवाज के के साथ ढोल बाजा के साथ गांव में स्थित शिव मंदिर के पास बंदर की अंत्येष्टि कर दिया। गांव के पंडित ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि 15 दिसंबर को ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…