आस्था ए हेल्पिंग हैंड ने कुशीनगर मुख्यालय पर कैम्प लगाकार बांटी राहत सामग्री
अजित यादव/NewsAddaa
Advertisement
कुशीनगर: सँयुक्त जिला चिकित्सालय रविंद्रनगर में श्रमिक बन्धुओं एवं मरीजों के सेवार्थ कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और पानी का सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आस्था ए हेल्पिंग हैंड ने वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संस्थाध्यक्ष दीपक जायसवाल के साथ कार्य्रकम में महेश शर्मा, गिरिजेश मद्धेशिया, सुमित श्रीवास्तव, सयान शर्मा, विशाल गुप्ता, अभय इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.