News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मनमाना किराया वसुलने वाले एम्बुलेंस चालकों के बिरुद्व दर्ज होगा मुकदमा: जिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 9, 2021  |  8:56 PM

956 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मनमाना किराया वसुलने वाले एम्बुलेंस चालकों के बिरुद्व दर्ज होगा मुकदमा: जिलाधिकारी
  • कोविड 19 के संक्रमित मरीजो से मनमाना किराया वसुलने वाले एम्बुलेंस वाहन स्वामी/चालक के बिरुद्व दर्ज होगा मुकदमा: जिलाधिकारी

कुशीनगर | जिलाधिकारी एस० राजलिंगम ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु एंबुलेंस चालकों/ स्वामियों द्वारा मनमाना दर से किराया वसूलने की प्राप्त शिकायतों के आधार पर द एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 एवं उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 नियमावली 2020 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोविड-19 संक्रमित रोगियों के इलाज हेतु जनपद कुशीनगर में एंबुलेंस के किराए की अधिकतम दरें निर्धारित की गई है।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

ये दरें निम्न वत है।
1. ऑक्सीजन रहित एंबुलेंस-रु 500 प्रति 10 किलोमीटर की दूरी तक उसके पश्चात ₹30 प्रति किलोमीटर की दर से।
2. ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस रु०1200 प्रति 10 किलोमीटर की दूरी तक उसके पश्चात ₹75 प्रति किलोमीटर की दर से।
3. वेंटिलेटर सपोर्टेड /बाय पैप एंबुलेंस रुपए 2000 प्रति 10 किलोमीटर की दूरी तक उसके पश्चात ₹150 प्रति किलोमीटर की दर से।

उक्त दरें प्रति ट्रिप के अनुसार ही देय होंगी। मरीज को कोविड हॉस्पिटल तक पहुंचाने के उपरांत एंबुलेंस की वापसी का किराया अनुमन्य नहीं होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त दर/ निर्धारित दर से अधिक धनराशि लिए जाने की शिकायत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दर्ज किया जा सकता है। उपरोक्त कार्यवाही के अनुश्रवण हेतु नोडल अधिकारी हैं

1. श्री पीयूष कांत राय पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात। मो० न०- 94544 01422
2. श्री पंकज सरोज संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन। मो० न०98 399 52777

निर्धारित किराए से अधिक वसूलने पर वाहन स्वामी/ एंबुलेंस चालक के विरुद्ध द एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 , डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 , एवं उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 के प्रावधान के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही होगी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking