Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

कुशीनगर: 5 मई से 9 मई तक चलेगा पांच दिवसीय सजगता व जागरूकता अभियान

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 9, 2021, 8:49 PM IST • अब तक 773 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर | कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशानुसार के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 मई 2021 से 9 मई, 2021 तक ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिवसीय अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी लोगों को कोविड-19 के नये रूप के प्रति सजगता, जागरूकता एवं कोविड-19 के संम्भावित रोगियों का चिन्हीकरण तथा कोविड -19 के लक्षण युक्त व्यक्तियों की कोविड-19 जांच एवं उनकी आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर किया गया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ0 एस० पी० सिंह ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर भ्रमण किया गया। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने जन समुदाय के लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए जरुरी जानकारी दी और कोविड-19 के नये रूप के प्रति सजगता, जागरूकता एवं कोविड-19 के संम्भावित रोगियों का चिन्हीकरण तथा कोविड -19 के लक्षण युक्त व्यक्तियों की कोविड-19 जांच एवं उनकी आवश्यकता अनुसार औषधियों का वितरण घर घर जाकर किया। इसके तहत गठित टीम ने माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करके मास्क एवं ग्लब्स पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने के बारे में विस्तार से जानकारियां दी।

Advertisement

इस संदर्भ में पूरे अभियान के तहत लक्षित मकानों की संख्या 496989 थी, जिसमे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा 489844 मकानों का भर्मण किया जा सका। इस दौरान टीम द्वारा कुल चिन्हित किये गए लक्षणयुक्त व्यक्तियों की संख्या 4476 थी।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi