News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर!

Sanjay Pandey

Reported By:

May 30, 2021  |  10:45 PM

1,600 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआं नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर कलवारी पट्टी के पास कार व बाइक सवार युवकों में जबरजस्त टक्कर हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि साथी गम्भीर रूप से घायल है। इस दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

पकड़ियार बाजार निवासी ओमप्रकाश शर्मा उम्र 28 वर्ष और विजयपुर के शुक्ल टोला निवासी छेदी शर्मा एक ही बाइक से रविवार की रात नौरंगिया के तरफ जा रहे थे, अभी वह कलवारी पट्टी गांव के पास पहुंचे थे कि नौरंगिया के तरफ से आ रही कार से आमने- सामने जोरदार भीड़ंत हो गई। टक्कर इतना तेज था की बाइक के परखच्चे उड़ गये।टक्कर के चलते बाइक चालक ओमप्रकाश शर्मा का सर फटने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा सवार छेदी शर्मा गम्भीर रूप घायल हो गये। कार सवार ठोकर मारने के बाद गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घायल को ग्रामीण इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां ले गये जहां स्थिति गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया।घटना की जानकारी पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking