News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोपालगंज: और जब अपहृत युवती ने थाना के छत से लगा दी छलांग, गंभीर रूप से हुई घायल,पढिये क्या है मामला?

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 18, 2020  |  1:24 PM

1,016 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोपालगंज: और जब अपहृत युवती ने थाना के छत से लगा दी छलांग, गंभीर रूप से हुई घायल,पढिये क्या है मामला?

गोपालगंज जिले के कटेया थाना पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से अपहृत की गई एक युवती को पुलिस बरामद कर थाना ले आई। इसी बीच युवती बाथरुम जाने के बहाने थाना भवन की छत पर चली गई तथा वहां से युवती ने नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने रेफरल अस्पताल कटेया में भर्ती कराया। जहां युवती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इसी बीच युवती के पिता तथा नोएडा पुलिस के एक एसआई भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवती को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराने के लिए उसे लेकर चले गए।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

पढ़ते है क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गोपालगंज जिला के कटेया थाना क्षेत्र के मझवलिया टोला टांड निवासी स्वर्गीय मुस्तकीम का पुत्र क्यामुद्दीन किसी कंपनी में काम करता है। वहीं उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसी बीच तीन दिसंबर को क्यामुद्दीन ने शादी की नियत से युवती का अपहरण कर उसे लेकर अपने गांव मझवलिया टोला टांड लेकर चला आया। युवती के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। लेकिन युवती का पता नहीं चलने पर युवती के पिता ने ग्रेटर नोएडा थाने में अपनी बेटी का अपहरण करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस की सूचना के आधार पर कटेया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मझवलिया टोला टांड गांव में छापेमारी कर अपहृत युवती को बरामद कर लिया। हालांकि युवक फरार हो गया। युवती को बरामद करने के बाद पुलिस उसे थाना ले आई। थाना लाने के कुछ देर बाद युवती ने बाथरुम जाने की बात महिला चौकीदार से कही। महिला चौकीदार उसे बाथरुम ले गई। इसी बीच युवती महिला चौकीदार को चकमा देकर थाना भवन की छत पर चली गई तथा छत से नीचे छलांग लगा दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के छलांग लगाते हुए पूरे थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस ने युवती को रेफरल अस्पताल कटेया में भर्ती कराया। जहां युवती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इसी बीच युवती के पिता तथा ग्रेटर नोएडा थाने के एसआइ रणवीर सिंह भी वहां पहुंच गए। पिता व एसआइ युवती को लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। बहरहाल! इस घटना की चर्चा क्षेत्र में शबाब पर है, प्यार में अंधापन,क्या फिर क्या।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking