News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: एडीजी जोन अखिल कुमार की एक पहल, पुलिस वालों के ‘नींद’ पूरी कराएंगे अफसर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 8, 2021  |  1:24 PM

776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: एडीजी जोन अखिल कुमार की एक पहल, पुलिस वालों के ‘नींद’ पूरी कराएंगे अफसर!

गोरखपुर। गोरखपुर जोन के एडीजी ने एक पहल की निकाली है, अगर वह धरातल पर सफल हो गया तो,पुलिस वालों के लिये एक अच्छी खबर होगी। रात के वक्त चौराहों-तिराहों पर ड्यूटी पर पुलिस वालों को अक्सर सोता हुआ बहुतेरों ने देखा होगा। या फिर प्वाइंट पर पुलिस वाला दिखा ही नहीं होगा पर अब ये सबकुछ पुराने दिनों की बात होने जा रही है। एडीजी जोन अखिल कुमार ने सिपाहियों को सोता हुआ या गायब पाने के बाद इसकी जड़ तलाश ली है। वह जान गए कि आठ घण्टे से अधिक ड्यूटी करने की वजह से ये सब हो रहा है। उन्होंने एक फार्मूले पर काम शुरू कराने को कहा है जिसमें सिपाहियों को 8 घण्टे मुस्तैदी वाली तो 4 घण्टे आराम वाली ड्यूटी मिला करेगी। फिलहाल जिले के दक्षिणी इलाके के पुलिस वालों पर इस ड्यूटी के फार्मूले पर अमल होने जा रहा है। अगर यह कामयाब हुआ तो पूरे जोन में यही फार्मूला लागू हो जाएगा।
दरअसल नए एडीजी जोन ने हाल के दिनों में कई थाना-चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कहीं तोंद वाले पुलिस वाले दिखे तो कहीं रात के वक्त सिपाही प्वाइंट पर मिले ही नहीं। कहीं-कहीं रायफल रखकर सोते हुए पुलिस वालों से उनका सामना हुआ। एडीजी ने उनपर कार्रवाई के बजाए उनसे वजह जाननी शुरू की। बातचीत में उनके सामने एक ही समस्या सामने आई कि 12-12 घण्टे की अनियमित ड्यूटी की वजह से यह हो रहा है।

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

नौसड़ चौकी पर शनिवार की रात जब उन्हें ऐसा दिखा तो उन्होंने एसपी दक्षिणी को हिदायत दी कि अब पुलिस वालों की ड्यूटी इस तरह लगाई जाए कि वे 8 घण्टे मुस्तैद रहें और 4 घण्टे की ड्यूटी ऐसी लगे कि वे बैठकर या आराम कर उसे पूरा कर सकें। किसी सूचना पर वे मौके पर पहुंच सकें। इससे उनकी नींद पूरी हो जाएगी। एडीजी जोन ने साफ किया है कि इस फार्मूले पर सात दिन तक ड्यूटी लगाने के बाद उसका फीड बैक लेकर बताया जाए कि कोई बदलाव आया या नहीं। अगर यह प्रयोग सफल होता है तो उसे पूरे जोन में लागू किया जाएगा। उनकी यह भी हिदायत है कि इसके पीछे कार्यवाही करना मकसद नहीं है बल्कि पुलिस वालों को ड्यूटी के प्रति सतर्क व सचेत करना होगा। इस फार्मूले पर इस संवाददाता ने कुछ पुलिस वालों की राय जानी तो पता चला कि अगर यह व्यवस्था सच में लागू हो जाए तो उनकी तमाम समस्याएं हल हो जाएंगी। नींद पूरी होगी और सेहत भी सुधरेगी। पर जपुलिस वालों को इस तरह का फार्मूला लागू होने में शक है क्योंकि कई बार वीआईपी ड्यूटी की वजह से इस तरह की ड्यूटी अक्सर टूट जाया करती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे
रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी, लूट…

यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking