गोरखपुर। गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर आर्य नगर में किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर गिरि उर्फ मुन्ना उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक सलिल गिरी ने किया। बैठक में सबसे पहले अतिथियों ने जगत गुरु शंकराचार्य व गुरु गोरक्षनाथ के चित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद उपस्थित समाज बंधुओं के द्वारा फूलमलाओं से अतिथियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारणी के राष्ट्रीय संयोजक सलिल गिरी ने सभी को अवगत कराया कि संगठन में अपनी सेवाएं समाज के लोगों को बहुत बढ़ चढ़ कर देना है जिससे समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर गिरि ने संबोधित करते हुए सभी को एक दूसरे का सहयोग करते हुए समाज को संगठित करने में अपना योगदान देने की बात कही। और कहा कि समाज को प्रगतिशील बनाने के लिए का एक दुसरे से द्वेष त्यागकर समाज को जागरूक बनाने की जरूरत है। श्री आशुतोष ने कहा कि बालक बालिकाओं को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाज के शिक्षित वर्ग को आगे आना होगा। ताकि समाज पूर्णतया शिक्षित बने इसके लिए भी अहम कदम उठाना चाहिए। इस दौरान समाज सुधार एवं विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में समाज को संगठित करने के लिए अनेक बिंदुओं कई निर्णय लिए गए।अंत में समाज के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरि ने आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री डा गोस्वामी गौरव भारती ने किया । इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री जितेंद्र पुरी,
बृजेश गिरी, कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र पुरी, मीडिया प्रभारी गुरुदत्त गिरि सहित गोस्वामी समाज के लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…