गोरखपुर। अब रेंज में जो विवेचनाएं लंबे समय से लटकी है उसके लिए आईजी रेंज ने एक स्पेशल टीम बनाई है। टीम यह जांच करेगी की उक्त विवेचनाओं के इतने लंबे समय से क्यों लटकी हैं। क्या विवाद है, किसकी लापरवाही है। विवेचक को आईजी दफ्तर बुलाकर जानकारी जुटाने के बाद टीम समस्याओं को दूर कराएगी। साथ ही विवेचना को पूर्ण कराकर घटनाओं का पर्दाफाश करने में मदद भी करेगी। टीम में एक इंस्पेक्टर समेत पांच सदस्य होंगे।
आईजी का कहना है कि कुछ हत्या आदि जैसी बड़ी घटनाएं हैं जिनकी विवेचना लंबे समय से पूर्ण नहीं हो सकी हैं। न तो ही एफआर लगी न ही चार्जशीट लगी है। साथ कुछ ऐसी भी घटनाओं की विवेचना है जिनमें एफआर लगा दी गई लेकिन बाद में फिर से विवेचना प्रचलित है तथा आरोपित पकड़ से बाहर है। लंबे समय से लंबित चल रही ये विवेचना क्यों अभी पूर्ण नहीं हुई इनके कारणों की जानकारी जुटाने व पूरा कराने के लिए रेंज कार्यालय के पुलिस अधिकारियों की एक पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। इस संबंध में आईजी/डीआईजी रेंज राजेश डी मोदक ने बताया कि लंबे समय से विवेचनाएं क्यों लंबित हैं और उनकी अपनी देखरेख में निस्तारण के लिए एक टीम बनाई गई है। जल्द से जल्द विवेचनाओं को पूर्ण कराया जाएगा।
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…
कुशीनगर/गोरखपुर। करीब 15 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 10…
गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…