News Addaa WhatsApp Group

घर छोड़कर जा रही नाराज युवती को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2020  |  10:44 AM

1,713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घर छोड़कर जा रही नाराज युवती को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया।।

विश्वजीत राय की रिपोर्ट:-

आज की हॉट खबर- परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के...

पिपरा बाजार/कुशीनगर
अपनी मौसी से नाराज हो कानपुर अपने बहन के घर जाने के लिए निकली लगभग 18 बर्षीय युवती की सूचना पर अपने हमराहियों के साथ पहुचे नेबुआ नौरंगिया थाने के एस आई। नौरंगिया तिराहा स्थित शिव मंदिर के समीप से बुद्धवार देर रात समझ बुझा कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया।जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
बुद्धवार रात 9.30 बजे के करीब डायल 112 पर सूचना मिली कि एक लड़की नौरंगिया तिराहे पर खड़ी है और कानपुर जाने के लिए पुलिस की मदद चाहती है।सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंंच महिला कांंस्टेबल न होने के चलते इसकी सूचना नेबुआ नौरंगिया पुलिस को दी।सूचना को गम्भीरता से लेते हुए हल्का दरोगा राजकुमार अपने हमराही का.कृष्णा महिला का. मधु तथा प्रिया के साथ मौके पर पहुंंच उक्त युवती से जानकारी ली जिस पर उसने अपना नाम रिया पुत्री सुदर्शन निवासी कतकी मंझरिया बिहार बताया जो वर्तमान में अपने मौसी के घर रमपुरवा थाना हनुमान गंज में रह रही थी किसी बात को लेकर उसकी उसके मौसी से अनबन हो गई जिससे वह नाराज हो कर अपने दीदी जो कानपुर में रहती है उसके घर जाने के लिए निकल गई। उसे कानपुर पहुंंचाने का आश्वासन दे कर उसकी मौसी का लड़का भी साथ आया लेकिन बीच रास्ते मे छोड़ कर फरार हो गया। किसी तरह वह उक्त चौराहा पहुंंचकर बस का इंतजार कर रही थी, बस न मिलने की दशा में उसने पुलिस से मदद लेना उचित समझा।उसकी आप बीती सुनने के पश्चात एस आई राजकुमार ने उसे समझा बुझाकर उसके परिजनों को सूचना देने के बाद अपनी जीप से उसे ले जाकर बिहार बार्डर से सटे कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा गांव के समीप पहुंंचे उसके परिजनों को सौप दिया।पुलिस के इस पुनीत कृत्य की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

संबंधित खबरें
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित “काकोरॉच प्रकरण” को लेकर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू…

रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने
रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर निवासी एक ट्रक मालिक ने अपने वाहन की…

थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking