Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

पिपरा बाजार: बच्चे देश की भविष्य: रामेश्वर कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 5, 2021, 3:42 PM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पिपरा बाजार/कुशीनगर। स्थानीय बाजार स्थित किसान इण्टर कालेज में बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उ०प्र०सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जन सम्पर्क अधिकारी(पी०आर०ओ०) रामेश्वर कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि वी०बी०डी०इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पडरौना के प्रधानाचार्य यू०पी०पाण्डेय तथा उपाचार्य दिनेश सिंह रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में बिद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा आगन्तुक अतिथियों को उत्तरी प्रदान कर स्वागत किया गया।ततपश्चात बिद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इसी कड़ी में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों में बैग बितरण किया गया जिसे पाकर सभी छात्र/छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और इनकी प्रतिभा भारत के बेहतर भविष्य को प्रदर्शित करता है।उक्त कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथियों ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य आगन्तुक सभी अतिथियों के अपना बहुमूल्य समय बिद्यालय परिवार को देने के लिए आभार प्रगट किया।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण हरिन्द्र कुशवाहा,चन्द्रभूषण पाण्डेय,धनंजय कुमार,व्यास पटेल,भूपेंद्र पाण्डेय,विद्यानंद शुक्ल,दीपक मिश्र,निमेष मिश्र,रतन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय ने किया।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi