Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

बोईसर● राजराजेश्वरी महंत डाँ.परमहंस श्री गिरीजी महराजजी के सान्निध्य में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिवमहापुराण कथा.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Feb 10, 2023, 12:16 AM IST • अब तक 2.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पालघर.| औद्योगिक शहर बोईसर प. आजाद नगर में श्रीबड़ी दुर्गा महरानी जी मंदिर के छठें स्थापना दिवस व श्री नर्वदेश्वर महादेव की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गुरुवार 09.02.23 सुबह दस बजे से हजारों महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा नगर भ्रमण पुरे विधि विधान से लोककल्याण एवं धर्म जागरण के उद्देश्य से राजराजेश्वरी महंत परमहंस श्री गिरीजी महराज के सानिध्य में मंदिर के पुरोहित यज्ञाचार्य पं.राघवेंद्र महराजजी द्वारा माता के पूजन अर्चन के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारम्भ बोईसर पुलिस की ओर सुगम यातायात की सुव्यवस्था के साथ हो गया।


ज्ञात रहे श्रीबड़ी दुर्गा महरानीजी चेरिटेबल ट्रस्ट आजाद नगर एवं श्री दुर्गा पूजन उत्सव कमेटी के तत्वावधान में आजाद नगर में सैनी होटल के पास बने भव्य मंडप पंडाल में श्रीधाम वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय प्रवक्ता कथावाचक श्रद्धेय श्री कृष्णा जी महराज के श्रीमुख से श्री शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है।


भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य यजमान शेषमणि ओझा सपत्निकोहं पूजन अर्चन के पश्चात श्रद्धावनत हजारों देविस्वरुपा महिलाएं सर पर कलश लिए तीन किमी लंबी शोभायात्रा में नंगे पाँव चलीं.। धर्मध्वजा एवं विशाल कलश से सजी वाहन के साथ संतो की अगुवाई में लम्बे तादाद में नगरवासियों एवं धर्म प्रेमी लोगों ने उत्साह पुर्वक भाग लिया। जगह-जगह स्वयंसेवी संगठनों द्वारा कलश यात्रियों को शीतल पेय पदार्थ भेंट दी गयी।


कलश शोभायात्रा में औद्योगिक शहर बोईसर के
धर्मावलंबियों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अश़ोक वड़े,सचिव प्रशांत संखे,उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद त्रिपाठी,आर्थिक प्रकोष्ठ प्रमुख अजित संखे, बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह, विहिप प्रखंड प्रमुख एसपी सिंह,मीडिया प्रवक्ता मनोज मिश्रा,अरविंद सिंह,मायाराम गुप्ता,वंशी गुप्ता,आर.बी.सिंह,निर्मोही यादव,मुकलेश गिरी,रमेश दुबे,केसीएन क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्रा’त्यागी’,चंदन झा,महात्मा रामनगीना यादव,संजय बारी,

विप्र फाऊंडेशन बोईसर प्रमुख ब्रह्मदेवजी चौबे, रविकांत पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय,देविदत्त पोखरिया,मीडिया कर्मी समेत बड़़ी स़ंख्या में प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए.।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi