Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

हाट स्पाट पर कड़ी चौकसी।।

न्यूज अड्डा डेस्क
May 18, 2020, 5:09 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पिपरा बाजार से विश्वजीत राय की रिपोर्ट:-

पिपरा बाजार/कुशीनगर
पडरौना तहसील क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली गांव में कोरोना पॉजीटिव केस मिलने से सील किये जाने के उपरांत दूसरे दिन स्वास्थ विभाग की एम्बुलेंस गांव पहुंंच कोरोना पॉजीटिव के साथ आये अन्य 9 लोगो को भी जांच हेतु ले गई।जिससे पूरे गांव के साथ -साथ आस -पास के इलाके में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विदित हो कि उक्त गांव में मुंबई से आये युवक की कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही रविवार सुबह जिले के आलाधिकारी गांव पहुंंच गांव को सील कर दिए तथा पॉजीटिव युवक को इलाज हेतु ले जाया गया।उक्त युवक के बतायेनुसार उसके साथ आये अन्य 9 लोगो को भी सोमवार अपराह्न पहुची स्वास्थ विभाग की टीम एम्बुलेंस से डॉक्टरी परीक्षण हेतु ले गई।जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
उक्त हाटस्पॉट घोषित हुआ गांव में जहाँ स्थानीय पुलिस के एस आई राजकुमार अपने हमराहियों के साथ इस चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी में सील हुए मार्गो पर मुस्तैदी से जमे हुए है वही एकाएक गांव सील होने के चलते जन आवाम की रोज-मर्रा की जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ा है हांलाकि जिम्मेदारों की तरफ से होम डिलीवरी की ब्यवस्था सुचारु रूप से चलाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।उक्त गांव में दूसरे दिन भी सफाई ब्यवस्था जोरो पर रही।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi