News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा में गन्ना डेलीगेट चुनाव में 12 निर्वाचित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 3, 2024  |  8:01 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा में गन्ना डेलीगेट चुनाव में 12 निर्वाचित

हाटा/कुशीनगर । गन्ना समिति मुख्यालय पर डेलीगेट चुनाव में कुल सात गांवों में 13 डेलीगेट के लिए 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थें। जहां गुरुवार को चुनाव में सभी सातों जगहों के कुल 10 40 वोटर में शाम चार बजे तक कुल 23 लोगों ने वोटिंग किया।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

निर्वाचन अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने बताया कि सात जगहों के लिए चुनाव कराए गए जिसमें चिउरहां,केंद्र के समोगर, अहिरौली तुलादास,बरसैना केंद्र के विजयीकाफ , भगवानपुर खुर्द व सकरौली केंद्र के गौनर भिस्वा महुअवा मस्जिदिया में कुल 1040 मत थे जहां शाम चार बजे तक समोगर में 4, अहिरौली तुलादास में 2,विजयीकाफ में 4, भगवानपुर खुर्द में 1,गौनर 2,भिस्वा में 8,महुअवा मस्जिदिया में दो मत पड़ें।

जिसमें मतगणना के बाद समोगर से नारद मिश्र, अहिरौली तुलादास से मुन्ना पटेल, रामदयाल पटेल,विजयीकाफ से नंदलाल व सुधीर, भगवानपुर खुर्द से मुक्तीनाथ,गौनर से विनोद व शिवप्रसाद भिस्वा से गिरीश व विभूति,महुअवा मस्जिदिया राधेश्याम व रामजीत निर्वाचित घोषित किए गए।हाटा गन्ना समिति के कुल 295 डेलीगेट में 212 निर्विरोध तथा 12 निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं 71 जगह रिक्त हैं। चुनाव के दौरान जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी,एआर कापरेटिव नीरज गौड़ के द्वारा भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राम अशीष गौतम,ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अनिल वर्मा,अशोक कुमार मिश्र, बृजमोहन तिवारी सहित भारी पुलिस प्रशासन, मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking