Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

कुशीनगर लोकसभा से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में. चुनाव चिन्ह का हुआ आवंटन

न्यूज अड्डा कसया
May 17, 2024, 5:35 PM IST • अब तक 172 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
कुशीनगर। 65- कुशीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आवंटन के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को साइकिल, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को कमल, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शुभ नारायण चौहान को हाथी, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभांस पार्टी )के प्रत्याशी वेद प्रकाश मिश्रा को अलमारी, भारतीय लोकनायक पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार शुक्ला को रोड रोलर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को गन्ना किसान, आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी हरिकेश को आॅटो रिक्शा, निर्दलीय प्रत्याशी अमीय उपाध्याय को बल्ला , निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को चिमनी का प्रतीक चिन्ह आवंटन किया गया है।
नाम वापसी के अंतर्गत प्रारूप 5 भरकर निर्दलीय प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य ने अपना नाम वापस लिया है। इस प्रकार अब 65 कुशीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए कुल 9 विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्दलीय प्रत्याशी रहेंगे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi